मेला ग्राउण्ड़ में दीवार गिरने से कई मजदूर घायल ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min read
मेला ग्राउण्ड में दीवार गिरने से घायल मजदूरों की सूचना पर तत्काल पहुॅचे जिला कलक्टर
घायलों को तत्काल पहुचाया चिकित्सालय
धौलपुर, राजस्थान
मेला ग्राउंड और बिजली घर के बीच की एक पत्थर की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान दीवार के सहारे बैठे दुकानदार दब गए। इसकी सूचना पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
मलबे में दबे मजदूरों को तत्काल सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। घटना के बाद जेसीबी की सहायता से मलबे को मौके से हटा दिया गया है। दीवार के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अभी स्थिर है। इस दौरान उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा भी मौके पर मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

