डीएम ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, लापरवाही पर हुई कार्रवाई
1 min readबांदा

जनपद के जिलाधिकारी जे रीभा ने दिनांक 07-11-2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा-2 विकासखण्ड बडोखरखुर्द और उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट -1 बांधापुरवा विकासखण्ड बडोखरखुर्द का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा-2 विकासखण्ड बडोखरखुर्द में प्रातः 09.05 बजे विद्यालय बन्द पाया गया और विद्यालय का कोई स्टाफ उपस्थित नहीं मिला, जबकि बच्चे विद्यालय प्रांगण में खड़े मिले। जिलाधिकारी के आने के बाद स्टाफ का विद्यालय पहुंचना प्रारम्भ हुआ और 09.05 बजे से 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 01 ई०सी०सी०एजुकेटर, 01 शिक्षामित्र एवं 01 सहायक अध्यापिका क्रमशः विद्यालय उपस्थित आए और उनके द्वारा विद्यालय का ताला खोला गया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलम्बित करने, अनुपस्थित स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने और देर से आने वाले स्टाफ का स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाही करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए।
इसके अलावा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट -1 बांधापुरवा विकासखण्ड बडोखरखुर्द के निरीक्षण में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को विलम्ब से आने के लिए स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। हैण्डवाशिंग यूनिट टूटी हुई पाए जाने पर सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण लिए जाने तथा हैण्डवाशिंग यूनिट तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी बडोखरखुर्द को दिए गए।
