जनता का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है, संघर्षों से मिली पहचान :- भूपेंद्र पाण्डेय (दीपू भैय्या)
1 min readबीकापुर अयोध्या
जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले दीपू पांडे ने ठोंका बीकापुर ब्लॉक प्रमुख पद पर दावा
राजनितिक गलियारों में मची हल चल! युवाओं के है बेहद चहेते! युवा वर्ग में मजबूत इनकी पकड़ “!
जनता का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है, संघर्षों से मिली पहचान
विधानसभा गोसाईगंज के दोनों विधायकों रह चुके है बेहद करीबी! भूपेंद्र पाण्डेय (दीपू भैया)की विधानसभा गोसाई गंज में कम से दस हजार वोटो पर है पकड़, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता उनसे कितना प्यार करती है! गरीबो की हर संभव मदद के लिए तैयार भी रहते हैं भूपेंद्र पाण्डेय
अयोध्या धाम संस्थापक दीपू पाण्डेय… अयोध्या जी 9898
बीकापुर
ग्राम पंचायत मंगारी के राजस्व गांव बरहुपुर निवासी भूपेंद्र पांडे ‘दीपू पांडे’ ने इस बार अपने जनसंपर्क, जमीनी जुड़ाव और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद के बल पर बीकापुर ब्लॉक प्रमुख पद पर दावेदारी ठोक दी है।..
दीपू पांडे ने कहा कि “मेरी राजनीति का उद्देश्य पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सम्मान की लड़ाई है।”..
दीपू पांडे ने अपने राजनीतिक जीवन की प्रेरणा रोडवेज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद मिश्रा से ली है
वे उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और कहते हैं कि “मिश्रा जी ने मुझे यह सिखाया कि जनता की सेवा ही सच्ची राजनीति है।”
साथ ही उन्होंने 2014 के आसपास के दिनों में तत्कालीन विधायक अभय सिंह से भी राजनीतिक दिशा और प्रेरणा प्राप्त की थी।:
दीपू पांडे का स्वभाव जुझारू और स्पष्टवादी रहा है।…
कभी अपने गांव बरहुपुर में बिजली समस्या को लेकर विद्युत सब स्टेशन मंगारी के एक अवर अभियंता से हुई नोकझोंक के बाद उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया था।
उस वक्त उन्होंने कहा था
“अगर जनता की परेशानी उठाने पर मुकदमा भी लिख जाए, तो वह मेरे लिए सम्मान की बात है।
राजनीति की शुरुआत उन्होंने एक दशक पहले ग्राम प्रधान पद के चुनाव से की थी, जिसमें उन्हें बेहद कम मतों से हार मिली थी।…..
इसके बाद वे बीकापुर द्वितीय जिला पंचायत क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बने, मगर कुछ सियासी कारणों से विजय से थोड़ा पीछे रह गए।:
इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर जनता के बीच रहकर सेवा जारी रखी।
आज क्षेत्र के लोग उन्हें जरूरतमंदों का मसीहा और जनता का सच्चा नेता कहते हैं।…
क्षेत्र के बुजुर्ग रघुनंदन तिवारी कहते हैं,
“दीपू पांडे हमेशा सबके सुख-दुख में खड़े रहते हैं। उनके अंदर सेवा का जज़्बा है, यही उन्हें सबका प्रिय बनाता है।
“हौसले बुलंद हों तो रास्ते खुद बन जाते हैं,
दीपू पांडे जैसे लोग जनता के दिलों में बस जाते हैं।”
जनता के बढ़ते समर्थन और सक्रिय जनसंपर्क से बीकापुर ब्लॉक की सियासत में दीपू पांडे का नाम एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर आया है।…..
राजनीतिक हलकों में अब चर्चा है कि अगर यही रुझान बना रहा तो बीकापुर की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जाएगा।

