शिवधाम में देर शाम 1.51 लाख दीपों एवं लेजर किरणों से जगमगा उठा
1 min readअखण्डनगर के बेलवाई
अखण्डनगर,सुल्तानपुर।
कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर पावन अखण्डनगर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री भुनेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई सुलतानपुर के सरोवर तट पर आज दिनांक 5 अक्टूबर 2025, बुधवार देव दीपाली पर दीपों की अलौकिक आभा से जगमगा उठा। श्रद्धा और भक्ति के इस भव्य मिलन में 1 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर विशाल दीपोत्सव का आयोजन किया शिवधाम परिसर को दीपों, पुष्पों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाकर दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भईया’ ने बताया कि दीपोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचकर आज शाम तीन बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत किया गया। सर्वप्रथम श्री शंकर भगवान की प्रतिमा पर वेद मंत्रों के उच्चारण साथ कार्यक्रम के आयोजक , श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कलान सुल्तानपुर के प्रबंध निदेशक डॉ वेदप्रकाश सिंह “राजू भईया”ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलन , पुष्प अर्पित करते हुए आरती की। संध्या वंदन,भजन आकर्षक लेजर शो से साथ सरोवर तट पर भव्य महागंगा आरती का आयोजन किया सम्पन्न हुआ।आयोजक समिति के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली पर्व पर शिवधाम बेलवाई श्रद्धा,आस्था और प्रकाश के अनूठे उत्सव का विगत वर्षों की भांति साक्षी बना।
Ajay Kumar Tripathi


