February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी 10 दर्जन से अधिक वाहनों के काटे चालान

1 min read
Spread the love


धौलपुर राजस्थान
जिला कलेक्टर धौलपुर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिला परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में 10 दर्जन से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि हमारे द्वारा पुलिस के सहयोग से कमर्शियल दो दर्जन से अधिक वाहनों को यातायात नियमों की पालना न करने तथा अवैध रूप से संचालन करने के लिए चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके अलावा 8 दर्जन वाहनों को यातायात नियमों की पालना न करने के लिए उनके खिलाफ चालान बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 15 दिन तक निरंतर अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी । जिला परिवहन विभाग की चार टीमें अवैध वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई में लगी हुई है।
15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय की बाल वाहिनियों की संघन जांच अभियान चलाया जाएगा। विद्यालय/ महाविद्यालय स्तर पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अवैध रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साथ की गई बड़ी कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में बिना नंबर प्लेट के कोई भी वाहन संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी और वाहन को सीज भी किया जायेगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *