समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पर मातृत्व योजना के तहत 27 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
जनपद में सरकार द्वारा संचालित मातृत्व योजना के तहत हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

डॉ. नेहा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की जांच की और एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की सलाह दी। उन्होंने पौष्टिक आहार लेने और नियमित जांच कराने पर बल दिया।
वहीं, इस बार मातृत्व दिवस पर महिलाओं को पहले की तरह दूध, केला और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि ऊपर से बजट न आने के कारण फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन जैसे ही बजट प्राप्त होगा, सभी सुविधाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी।
दिनेश कुमार
