मरहूम जमील खान मेमोरियल में हाजी फिरोज़ खान ‘गब्बर’ ने कुश्ती दंगल का किया उद्घाटन
1 min read
अयोध्या
जनपद के जगनपुर में आयोजित मरहूम जमील खान मेमोरियल विराट कुश्ती दंगल में सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ़ गब्बर ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हाजी फिरोज़ खान ने कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को भी मज़बूत करते हैं। मरहूम जमील खान साहब की याद में आयोजित यह दंगल सामाजिक एकता और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
गब्बर ने इस शानदार आयोजन के लिए अदील खान एवं पूरी आयोजन समिति को दिल से मुबारकबाद दी।
दंगल में क्षेत्र के कोने-कोने से आए दर्शकों और पहलवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस मौके पर जगनपुर के पूर्व प्रधान जलीस खान, नदीम खान, शोएब खान, गाज़ी अनवर खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

