दो लाख रुपए गायब होने का मामला पहुंचा बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय लगाया न्याय की गुहार
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व युवक का हुआ था एक्सिडेंट डिग्गी में रखा पैसा हुआ था गायब

घायल व्यक्ति के कहां गए 200000 रूपए
यह पूरा मामला जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र स्थित शहिद रामसूरत विद्यालय के निकट का है।
जहां पर घायल व्यक्ति व प्रथम सूचना रिपोर्ट देने वाले व्यक्ति व अन्य लोगों की माने तो पीआरबी व चौकी पर तैनात कांस्टेबल के ऊपर ही गाड़ी की बैग खागालने का लगाया आरोप
साथ-साथ पूरे मामले पर प्रकाश डालते हुए बताते चलें कि बीते दिनांक 10 तारीख को प्रार्थी महेंद्र कुमार अग्रहरि थाना बल्दीराय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिसावां निवासी पैंसा लेने सोहावल गया था
जहां पर सीसीटीवी फुटेज के सामने पैसा लेते हुए दिखाई दिया व साथ-साथ आते वक्त रास्ते में रेवतीगंज बाजार स्थित बियर की दुकान पर भी बियर लेते हुए सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया
जहां पर सीसीटीवी फुटेज की माने तो प्रार्थी की नजरे अपने गाड़ी पर ही गड़ी हुई थी
जैसे ही चौकी क्षेत्र हैरिंग्टनगंज स्थित विद्यालय शहीद राम सूरत के निकट पहुंचता है तो अचानक नीलगाय से टकरा जाता है गंभीर चोट लगी होने के कारण प्रार्थी बेहोश हो जाता है।
जहां पर देखते ही अन्य लोग वहां पहुंचते हैं और तत्काल आपातकालीन डायल 112 को सूचित करते हैं की एक व्यक्ति नीलगाय से टकराकर बेहोशी हालत में पड़ा है।
वही सूचना उपरांत डायल 112 व चौकी की पुलिस पहुंचती है और पीड़ित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज भेजती है।
जहां पर सूचना देने वाले व अन्य व्यक्तियों की माने तो चोटिल व्यक्ति के चप्पल को पीआरबी व चौकी पर तैनात पुलिस ने बाइक की बैग में डालने का कार्य किया
वहीं विशेष सूत्रों की माने तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि पुलिस जल्दी से किसी के चप्पल उठाकर बैग में नहीं डालती जब कोई बड़ी घटना घटती है तो पहचान के लिए चप्पल को रखा जाता है।
जबकि जिस बैग में 200000 रुपये रखे थे वहीं आम लोगों की माने तो बैग में चप्पल रखने के बाद आम पब्लिक को डांटकर भगा दी पुलिस ने
वहीं घायल व्यक्ति की सूचना अन्य लोगों तक होते-होते चौकी क्षेत्र पर भारी भीड़ जमा हो गई
जहां पर घायल व पीड़ित के भाई व दादा के लड़के की माने तो उनका कहना है कि चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल ने कहा गाड़ी की बैग में पैसा रखा हुआ है।
लेकिन जब देखा गया तो बैग खाली नजर आई इसके बाद थाना इनायतनगर में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
वहीं वरिष्ठ समाज सेवी बलवंत सिंह व विसावां के पूर्व प्रधान भी चौकी पर गए हुए थे जिन्होंने पूरे मामले की जानकारी चौकी प्रभारी आशीष सिंह को दी तो चौकी प्रभारी ने कहा कि मुझे भी पुलिस कर्मी पर संदेह लग रहा है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल आखिर 200000 रूपये कहां गए
वहीं पर सबसे बड़ा सवाल पीआरबी को सूचना देने वाले युवक को ही चौकी पर बुलाकर प्रताड़ना की गई।
साथ-साथ घायल व्यक्ति धर्मेंद्र अग्रहरी को जब होश आया तो चौकी पर ही तैनात पुलिस ने चोटिल व्यक्ति से गाली गलौज करते हुए कहा कि इतना दारु क्यों पिए की गाड़ी नहीं चला पा रहे हो कहां जा रहे थे
जबकि घायल व्यक्ति ने जनपद के पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि यदि मैं नील गाय से नहीं टकराता तो शकुशल अपने घर पहुंच जाता
कई बार सोहावल से पैसा लेकर मैं आया हूं और रही बात बियर पीने की तो मैं बियर लगभग पीता हूं।
अब सबसे बड़ी बात है कि आखिर प्रार्थी का पैसा किस प्रकार मिलता है यह बड़ी बात है।
न्याय न मिलते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार।
