February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कृषि गोदाम प्रभारी के बिगड़े बोल, गेहूं के बीज की कीमत पूछना पड़ा महंगा, धमकी देते हुए वीडियो वायरल

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के अमानीगंज विकासखंड के किसान कल्याण केंद्र में कृषि प्रभारी के बिगड़े बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक व्यक्ति को गेहूं के बीज की कीमत पूछने पर धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दे कि बहबरमऊ गांव के एक किसान ने बताया कि गांव से बहादुरगंज चौराहे पर आया था तभी एक युवक ने बताया कि किसान कल्याण केंद्र पर गेहूं का बीज मिल रहा है जब किसान कल्याण केंद्र पर पहुंचा तो नही वहां रेट लिस्ट देखने को नहीं मिली न ही स्टॉक बोर्ड लगा था। किसान ने ब्लॉक में तैनात कृषि प्रभारी से गेहूं के बीज का रेट जानने का प्रयास किया तो कृषि प्रभारी राजकुमार सिंह आग बबूला हो गए तथा अमर्यादित तरीके से बात करने लगे और उन्होंने कहा कि मैं एडीओ एजी के पद पर हूं ,कृषि प्रभारी का सिर्फ मुझे चार्ज मिला है, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। वही इस घटना से किसानों में काफी रोष देखने को मिला। ब्लॉक मुख्यालय पर आए हुए किसान कृषि प्रभारी के इस व्यवहार की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही कुछ लोगों का कहना है कि एक बोरी गेहूं एक हजार रुपए में दिया जा रहा है। इस संबंध में जब जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा से जानकारी चाही गई तब उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है यदि कृषि प्रभारी ने किसानों के साथ अभद्रता किया है तो शिकायत के आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आपको बताते चलें लगभग पांच वर्ष पूर्व राजकुमार सिंह कृषि गोदाम अमानीगंज के प्रभारी पद पर तैनात थे और तत्कालीन ब्लाक प्रमुख रामप्रताप यादव से किसानों के मुद्दे पर उलझ गये थे जिसके बाद इनको इस पद से हटा दिया गया था और इनकी विभागीय जांच भी की गई थी। ये अपनी कार्य शैली के लिए पूरे ब्लॉक में जाने जाते हैं और इनका किसानों के प्रति व्यव्हार कभी भी ठीक नहीं रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इनके विरूद्ध क्या कारवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *