February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एनसीसी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उनको जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है- ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांडिल्य

1 min read
Spread the love

एनसीसी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उनको जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है- ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांडिल्य

( एनसीसी कैंप का प्ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांडिल्य ने निरीक्षण किया )

सुल्तानपुर।

राणा प्रताप पी जी कॉलेज में 18 यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के त्रिजनपदीय प्रतापगढ़, सुलतानपुर, अमेठी का दस दिवसीय वार्षिक कैंप सी ए टी- 75 चल रहा है। कैंप के नवम दिन एनसीसी हेड क्वार्टर प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेन्द्र सिंह कांडिल्य ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्षिक कैंप में क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। उन्होंने प्रशाशनिक व्यवस्था, आवास व्यवस्था,भोजम व्यवस्था लेबल की जांच और निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेटस से कहा कि एनसीसी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उनको जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है जो देश के विकास और रक्षा दोनों में योगदान दें। एन.सी.सी. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।एन.सी.सी. विद्यार्थी को केवल एक अच्छा छात्र नहीं बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और सच्चा देशभक्त बनने की दिशा में अग्रसर करती है। एन.सी.सी. राष्ट्र निर्माण की वह पाठशाला है, जो विद्यार्थियों में कर्तव्य, अनुशासन और सेवा भावना का ऐसा संस्कार भरती है, जिससे वे देश के विकास और सुरक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका निभा सकें। इस निरीक्षण में उनके साथ कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव,डिप्टी कैम्प कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *