February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दो थानों की पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बदमाश घायल

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर में दो थानों की पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

सुलतानपुर।

जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।

पहली मुठभेड़ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने तीन बदमाशो मुकेश, लालू और राज, निवासी शाहपुर थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश मुकेश के पैर में गोली लगी है।

वहीं दूसरी मुठभेड़ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने नीरज लोना और समीर, निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर, अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में भी गोली लगी है।

सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की लंबी आपराधिक हिस्ट्री बताई जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *