February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधान पति राम बदल ने प्रधान प्रतिनिधि शेर बहादुर सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

धनपतगंज विकास खंड धनपतगंज की ग्राम पंचायत इटवा मलनापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान पुष्पा देवी को चुनाव जीताकर प्रधान बनाने वाले उनके पति राम बदल ने अब प्रधान प्रतिनिधि शेर बहादुर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।राम बदल का आरोप है कि शेर बहादुर सिंह ने प्रधान पुष्पा देवी को बरगला कर कहीं गायब करा दिया है और पंचायत की समस्त धनराशि,फाइलें और चेक बुक अपने कब्जे में लेकर खुद ही पंचायत चला रहे हैं।प्रधान पति ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को दिए शपथपत्र में कहा है कि अप्रैल माह से उनकी पत्नी का कोई पता नहीं है। इस बीच ग्राम विकास निधि से बिना प्रधान के हस्ताक्षर के धन निकासी की जा रही है।उन्होंने कहा, मैं प्रधान पति होकर भी बेबस हूं,जबकि शेर बहादुर पंचायत की मलाई काट रहा है। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो करोड़ों के घोटाले और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होगा। वहीं पर शेर बहादुर सिंह पर लगे आरोप को निराधार बताया है सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *