समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव किया गया नियुक्त
1 min readसुल्तानपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से सुल्तानपुर जिले के युवा समाजसेवी सलीम अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि सलीम अहमद समाजवादी विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहूंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे,साथ ही संगठन को और अधिक मजबूती और गतिशीलता प्रदान करेंगे।इस नियुक्ति के बाद जिले में समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सलीम अहमद को बधाई दी और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि सलीम अहमद हमेशा गरीब,किसान और नौजवानों की आवाज बनकर कार्य करते रहे हैं और पार्टी संगठन को नए जोश के साथ आगे बढ़ाएंगे।

