बायर कंपनी ने किसानों के लिए अपने फार्महाउस पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भव्य आयोजन किया
1 min readअयोध्या
#मसौधा #रानीबजार
बायर कंपनी ने किसानों के लिए अपने फार्महाउस पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम भब्य आयोजन किया
जहां पर बायर कंपनी के डॉक्टर साइंटिस्ट सहित अन्य कर्मचारियों ने अपने-अपने वक्तव्यों में किसानों को अधिक उत्पादन और गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए अपनी फसल सुरक्षा और उन्नत बीज प्रौद्योगिकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में, बायर ने “बायर लाभसूत्र’ कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को बीज, फसल सुरक्षा उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने की चर्चा की
वही बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता: बायर ने किसानों को ऐसी तकनीकों से अवगत कराया जो उनकी धान की पैदावार और उपज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
फसल सुरक्षा: संगोष्ठी में फसल सुरक्षा उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर जोर दिया गया ताकि फसल को कीटों और बीमारियों से बचाया जा सके।
श्रम की कमी का समाधान: ‘बायर ग्रोप्रो’ कार्यक्रम के माध्यम से, बायर ने रोपाई के समय किसानों की श्रम की कमी की समस्या को हल करने के लिए नए तरीकों पर चर्चा की
जिसमें किसानों को कम मेहनत, सीधी बुवाई और अधिक पैदावार” की तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई।
साथ-साथ सीधी बुवाई (DSR) प्रणाली पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो पानी की बचत, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी और श्रम लागत में कटौती में मदद करती है।
इस संगोष्ठी में धान की सीधी बुवाई के अलावा, खरपतवार प्रबंधन, पोषण और जल प्रबंधन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी
जहां कार्यक्रम के दौरान जनपद के पत्रकारों ने किसानों के हित में तरह-तरह के कई पूछे अहम सवाल साथ साथ धान की फसलों का निरीक्षण करते समय
पत्रकारों की नजर पहुंची अगिया (फफूंदी) जैसी बीमारी पर पड़ी जोकि धान की पैदावार कम कर देती है जोकि फार्म हाउस में स्थित खेत मे लगी थी जिसकी चर्चा किसानों के द्वारा की जा रही थी जिस पर डाक्टर सैय्यद इमाम ने बताया यह किसानों को ही दिखाने के लिए इस पर दवा का छिड़काव नहीं किया गया है यदि हम दवा का छिड़काव करते निश्चित ही यह रोग नहीं लगता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणजीत सिंह, हरिओम यादव, राकेश रंजन पांडे,बीपी सैनी,पंकज कुमार सिंह,अविनाश तिवारी,पवन राय,अनूप,राम मणि मौर्य,सत्यम सिंह,दीपक वर्मा,राम अनुज मौर्य,अतुल पांडे,प्रिंस यादव,मुकेश,श्रेयश पान्डेय व भारी संख्या में किसान व बाजारवासी रहे मौजूद
जहां पर वायर कंपनी के द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था भी की गई

