February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए :-घनश्याम वर्मा

1 min read
Spread the love

अयोध्या

आलू, चना, मटर, मसूर, गन्ना, सरसों ,गेहूं आदि की बुवाई चरम पर है और जनपद में डीएपी खाद नदारत है कृषि विभाग के अधिकारी डीएपी खाद की व्यवस्था न करके विकल्प का ज्ञान दे रहे हैं जो उचित नहीं है डीएपी खाद की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
उक्त मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों को अच्छी तरह मालूम है की वर्तमान समय में बुवाई की जाने वाली फसलों में डीएपी खाद की ज्यादा आवश्यकता होती है प्रशासनिक अधिकारियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों से कई महीने पूर्व से मांग की जा रही है कि रबी की सीजन हेतु डीएपी खाद की व्यवस्था पहले से कर ली जाए साधन सहकारी समितियां तथा निजी दुकानों से डीएपी खाद गायब है परंतु अधिकारीगण अपनी मस्ती में मस्त हैं जिसका परिणाम होगा कि डीएपी खाद हेतु लंबी-लंबी लाइन लगेंगी ,शांति भंग होगी, किसान तथा जनता एवं प्रशासन परेशान होगा और हमें मजबूरी होकर आंदोलन करना होगा। घनश्याम वर्मा ने मांग किया है कि अच्छा कृषि उत्पादन हेतु जनपद में शांत व्यवस्था कायम करने के लिए अभिलंब डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *