अग्रवाल महासमिति के द्वारा अधिवेशन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित
1 min readअग्रवाल अधिवेशन और दीपावली मिलन समारोह आयोजित
अग्रवाल महासमिति ।
समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के साथ प्री-वेडिंग शूट को रोकने का लिया निर्णय ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में पांच राज्यों और अन्य से आए 12 हजार लोगों ने की शिरकत,
बाड़ी राजस्थान

शहर में अग्रवाल समाज का जिला स्तरीय और उप जिलास्तरीय दीपावली मिलन समारोह देवगढ़ रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में अखिल भारतीय स्तर पर समाज में हो रहे बदलाव पर चर्चा की गई और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समाज के हर शख्स ने अपने आपको जागरूक और अनुशासित महसूस किया। नव संकल्प दिवस पर संगठन के दौरान जिला अध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई, लेकिन प्री-वेडिंग शूट और विवाह समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज का यह अखिल भारतीय दीपावली मिलन समारोह कई मायने में खास रहा। देश भर से अग्रवाल समाज के लोगों के शिरकत करने के लिए आमंत्रित हुए थे, क्योंकि यह सिर्फ दीपावली मिलन समारोह नहीं, बल्कि नव संकल्प दिवस भी है। सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक शक्ति का एहसास हुआ।
अधिवेशन के दौरान जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल अग्रवाल महासमिति के संरक्षक डी.आर.एस. गर्ग, जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल ने भी नव संकल्प घोषणा दिया। उन्होंने कहा कि वैवाहिक आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है। उन्होंने कहा, अग्रवाल समाज फिजूलखर्ची पर रोक लगाएगा, प्री-वेडिंग शूट पर भी रोक लगाएगा। जो लोग अधिक पैसे वाले हैं, वह प्री-वेडिंग शूट करके अपनी पत्नी या बेटी के साथ जाकर फूहड़ता फैलाते हैं। यह सिर्फ समाज तक ही नहीं, बल्कि हर परिवार और राज्य को एक बड़ा संदेश देगा।
राजधानी शक्ति सिर पर पड़ते ही कोई भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों और जिले के विभिन्न ब्लॉकों से समाज के करीब 12,000 लोगों ने अधिवेशन में भाग लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नोडल बनवारीलाल गोयल, मनोज वशिष्ठ, अग्रवाल महासमिति अध्यक्ष, गोपाल शरण गर्ग, उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा, डॉ. मनोज गुप्ता, केशव देव गर्ग, सुनील गर्ग, मुकेश गुप्ता, बनवारीलाल जिंदल, ब्रजमोहन गोयल, बृजेश गोयल, नन्नूमल गर्ग, रविन्द्र कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, दिनेश मित्तल, विनोद गोयल, राजेन्द्र जिंदल, महेश गर्ग सहित जिले के तमाम ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
