February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माँ ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में “विकसित अयोध्या 2047” विषय पर संगोष्ठी, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न”

1 min read
Spread the love

  • माँ ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में खिरौनी में हुआ भव्य आयोजन।


सोहावल, अयोध्या।
माँ ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को “विकसित अयोध्या 2047” विषय पर संगोष्ठी, विराट कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी और युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ ज्वाला की पूजा व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या अब ‘विकास और विरासत’ का प्रतीक बन चुकी है और हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलकर आत्मनिर्भर अयोध्या का निर्माण करना है।
मुख्य वक्ता भाजपा विदेश संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रवि तिवारी ने कहा कि अयोध्या का विकास केवल भौतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और शैक्षिक उत्थान से भी जुड़ा होना चाहिए।
अभिनव सिंह राजपूत ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियाँ श्रीराम के आदर्शों से जुड़ेंगी तो अयोध्या विश्व का मार्गदर्शन करने वाली नगरी बनेगी।
इस अवसर पर मिशन ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय पांडे ने नीम का पौधा लगाया। संगोष्ठी के बाद डॉ. अनुजेंद्र तिवारी के संयोजन में हुए कवि सम्मेलन में कात्यायनी उपाध्याय, विनय शुक्ला, जतिन फैजाबादी आदि कवियों ने काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधेश्याम यादव सहित स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि संस्था पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *