भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हुए शामिल
1 min readअयोध्या

जनपद के बसवार कला में भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर 2025 को प्रसारित हुआ। इस अवसर पर हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सरयू दूबे, ग्राम प्रधान अशोक तिवारी (प्रधान संघ अध्यक्ष) पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, हरिरामपुर प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी और गन्ना चेयरमैन संतोष सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इनमें छठ पूजा, ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे ‘गार्बेज कैफे’ का भी उल्लेख किया, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को भोजन दिया जाता है।बसवार कला में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ल और बूथ प्रभारी दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
