प्राथमिक विद्यालय परिसर मे कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन,बिजनौर की टीम हुई प्रथम विजेता
1 min readकबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम हुई प्रथम विजेता
खेल का समापन 6:30 बजे पूर्व सांसद के द्वारा किया गया
हैरिंग्टनगंज अयोध्या
आज़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसवार कला के प्राथमिक विद्यालय परिसर मे कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
कार्यक्रम में अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के द्वारा विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी एवं मैडल व पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विजेता टीम बनी बिजनौर लखनऊ के कैप्टन अभिषेक तिवारी व उपविजेता युवा पल्टन सोहावल अयोध्या टीम के कैप्टन आशीष कुमार को मेडल देकर किया सम्मानित।
प्रथम विजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए का पुरस्कार देकर किया सम्मानित
वहीं पर भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद दिया और दोनों विजेता एवं उपविजेता टीम को आशीर्वाद प्रदान किया।
पूर्व सांसद ने बताया कि ग्राम प्रधान अशोक तिवारी प्रधान संघ अध्यक्ष की सराहना करते हुए
बताया कि पुराने खेलों का महत्व धीरे-धीरे काम होता जा रहा है जैसा की क्रिकेट वॉलीबॉल हॉकी के पीछे लोग भाग रहे हैं कबड्डी जैसे खेलों को पीछे छोड़ दे रहे हैं जो की कबड्डी का बड़ा ही महत्व है
जहां पर बारह टीम कबड्डी खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग किया जहां पर क्षेत्र के कई सम्मानित लोग जैसे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैरिंग्टनगंज अवधेश पाठक, पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह शिक्षक राकेश तिवारी दयाशंकर तिवारी सत्यनारायण तिवारी राजू यादव, शिक्षक विरेन्द्र कुमार दूबे ,रबीन्द्रनाथ तिवारी ,अंकित चौरसिया, लड्डन यादव, व अन्य गणमान्य लोग भारी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक एवं
ग्रामीण रहे मौजूद।

