कबड्डी व पंजा प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
1 min readबसवार कला में आज भव्य कबड्डी व पंजा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
मिल्कीपुर अयोध्या
आज़ हैरिग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसवार कला के प्राथमिक विद्यालय परिसर मे कबड्डी एवं पंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान के द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन


इस आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक तिवारी के नेतृत्व में की जा रही है। सज्जन पाठक राजू तिवारी, दयाशंकर सत्यनारायण तिवारी, विशाल यादव, लल्ला यादव, विवेक दुबे, अयांश साहू और आदर्श यादव व अन्य लोग मौजूद रहे । जिसमें प्रथम विजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 2100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जहां पर दस टीम कबड्डी की उपस्थिति है और बीस टीम पंजा की उपस्थिति है जो शेष टीमें भी भाग लेने के लिए आ रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हो रही यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं में उत्साह का केंद्र बनी हुई है। आयोजकों ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
