पुलिस टीम द्वारा खनन कर रही चार ट्रैक्टर ट्राली को किया गया सीज।
1 min read
अयोध्या
जनपद के थाना कैंट की पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाही। ग्राम कोटसराय मांझा में खनन कर रही चार ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज। कोटसराय मांझा में शत्रुघन यादव के खेत में कर रहे थे अवैध खनन। मुखबिर की सूचना पर थाना कैंट प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, उप निरीक्षक महावीर सिंह, आरक्षी कृष्ण कुमार व भारत ने खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक की उपस्थिति में मौके से मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर ट्राली किया सीज। कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय मांझा का मामला।
