भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा के सानिध्य में युवाओं ने किया,पूर्व मंत्री स्व. बनवारी लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान
1 min read
पूर्व मंत्री स्व. बनवारी लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, ‘
परशुराम सेवा सदन में जुटे रक्तदाता, स्वर्गीय शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नीरजा शर्मा ने कहा – जनसेवा को समर्पित था स्व. शर्मा का जीवन, रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि
धौलपुर, राजस्थान
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को धौलपुर मचकुंड रोड स्थित परशुराम सेवा सदन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने रक्तदान कर स्वर्गीय शर्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिविर का शुभारंभ भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा द्वारा स्वर्गीय बनवारी लाल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। वे आमजन के सच्चे हितेषी थे। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर ‘रक्तदान’ जैसा ‘महादान’ आयोजित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, क्योंकि दान किया गया यह रक्त कई जरूरतमंदों की जान बचाने का पुण्य कार्य करेगा।
शिविर को लेकर रक्तदाताओं, विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग परशुराम सेवा सदन पहुँचकर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराते नजर आए। शिविर में जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्रित किए गए।
श्रीमती नीरजा शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वर्गीय शर्मा के साथ अपने संस्मरण साझा किए और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा के साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रितेश शर्मा एवं समाजसेवी पंकज शर्मा साथ रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

