February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छा गए बाड़ी के देवा शिवहरे

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छा गए बाड़ी के देवा शिवहरे
ताइक्वांडो खिलाड़ी देवा शिवहरे ने मध्य प्रदेश ताइक्वांडो द्वारा हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्पीड किकिंग , स्पीड पंच में सिल्वर मेडल एवं पूमसे और क्योेरगी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है इस मौके पर राष्ट्रीय कल्चुरी एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष रवि शिवहरे ने बताया कि बाड़ी उपखंड निवासी विष्णु शिवहरे जो कि बाड़ी के संस्कृत शिक्षक हैं इनके पुत्र देव शिवहरे शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विशेष प्रतिभा के धनी हैं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट मास्टर मनोज शिवहरे के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया है उन्होंने बताया कि देवा का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा उनके प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, एवं राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ समाज बंधुओ ने भी पूरे परिवार को बधाई प्रेषित की हैं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *