देश को आत्मनिर्भर बनाना हम सब की जिम्मेदारी :- सोमकांत शर्मा
1 min readमोदी जी के नेतृत्व में देश पुनः सोने चिड़िया बनेगा विशाल पार्थ
धौलपुर

आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशन में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व में धौलपुर विधानसभा का आत्मनिर्भर भारत एवं GST सम्मेलन का आयोजन भार्गव वाटिका धौलपुर पर आयोजित हुआ, यह सम्मेलन प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संभाग सह प्रभारी सोमकांत शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर मलयार्पणकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई मंच पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, जिला प्रभारी रामस्वरूप कोली, धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ रामस्वरूप कोली, जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह राजावत, पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, सतेंद्र पाराशर, कार्यक्रम संयोजक मदन कोली उपस्थित रहे सोमकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में GST दरों में किए गए संशोधनों से आमजन को बढ़ी राहत मिली है, देश को आत्मनिर्भर बनाना हम सब की जिम्मेदारी है यह काम सिर्फ मोदी सरकार का नहीं है मिलकर सहयोग करना होगा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2047 “स्वदेशी अपनाओ देश बनाओ” के आह्वान के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति प्रदान करने के लिए हमें संकल्पित होना होगा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः सोने की चिड़िया बनेगा, जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी वर्ग, उद्योगपति, कृषक, अधिवक्ता, शिक्षक, महिलाओ का सहयोग आत्मनिर्भर ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। डॉ शिवचरण कुशवाहा ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यानवाद दिया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन ने किया कार्यक्रम में राजीव रस्तोगी, भोगीराम जाटव, कमल पहाड़िया, मुकेश हनुमानपुरा, वाचाराम बघेल, अविनाश शर्मा, हरेंद्र राव, मुकेश सक्सेना, रिंकू शर्मा, राधेश्याम सक्सेना, धर्मवीर चौधरी, प्रदीप सिसोदिया, जयवीर सिंह पोसवाल, डॉ हेमसिंह लोधा, राजत शर्मा, विवेक रावत, रविंद्र हतवारी, हुकुम सिंह लोधा, डा मनोज शर्मा, कल्पना शर्मा, शशि त्यागी, नेहा राघव जिला मंत्री विजय त्यागी, शिवम राजावत, पिंटू राणा पार्षद, अनिल कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव, राजकुमार कुशवाहा, रणवीर दंडोतिया, पंकज शर्मा, सुभाष गर्ग, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापरीजन उपस्थित रहेl
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
