बाज़ीगर 5555’ बना किसानों की पहली पसंद, महिको सीड कंपनी की ज़ोनल टीम एवं वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण
1 min read“बाज़ीगर 5555’ बना किसानों की पहली पसंद”वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
मिल्कीपुर, अयोध्या
महिको सीड कंपनी की ज़ोनल टीम एवं कृषि वैज्ञानिकों ने गुरुवार को मिल्कीपुर क्षेत्र के मेहदौना गांव में किसान राजेंद्र पाठक के खेत पर लगाई गई महिको धान ‘बाज़ीगर 5555’ फसल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की फसल की बढ़िया वृद्धि और उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता की सराहना की।
जोनल टीम में जितेन्द्र शाह, हरप्रीत भांटिया, दीपक सक्सेना और मलखान सिंह शामिल रहे। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने के गुण बताए। वैज्ञानिकों ने बताया कि ‘बाज़ीगर 5555’ धान की फसल अवधि लगभग 125 दिन होती है, जिसकी औसतन पैदावार 28 से 30 क्विंटल प्रति एकड़ तक दर्ज की गई है। फसल की बाली की लंबाई 32 सेमी और प्रति बाली 380 से 410 दानों की संख्या पाई गई।
निरीक्षण के दौरान किसान जितेन्द्र सिंह, राजकुमार, महेश पाठक और अम्बरीश शुक्ला सहित कई स्थानीय कृषक उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि महिको धान की यह किस्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है और भविष्य में भी इसकी खेती करने का भरोसा जताया।

