विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही से विधुत कर्मचारी को करंट लगने से हुई मौत, नई बिजली लाइन निर्माण के दौरान हुआ हादसा
1 min readबिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत, आरडीएसएस योजना के तहत नई बिजली लाइन निर्माण के दौरान हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अयोध्या

जनपद के तारुन थाना क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत नई विद्युत लाइन के निर्माण के दौरान एक 21 वर्षीय कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रामपुर भगन पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवरामपुर (समदा) ग्राम पंचायत के मजरा गोपालपुर में हुई।
मृतक की पहचान इनायत नगर थाना क्षेत्र के मलेथु खुर्द निवासी शहाबुद्दीन (21) पुत्र सैयद अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा में एनसीसीकंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत नई लाइन विस्तार का कार्य चल रहा था।
विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि बेनीगद्दोपुर फीडर पर निर्माण संस्था के अमित मिश्रा द्वारा दोपहर 12:01 बजे शटडाउन लिया गया था, जिसे 12:12 बजे वापस कर दिया गया। हालांकि, दुर्घटना दोपहर 12:30 बजे हुई।
रामपुर भगन चौकी इंचार्ज डीके चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
