February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर जनपद इकाई अयोध्या द्वारा तिकोनिया पार्क में पंचायत करके प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचने का कार्य किया जा रहा था कि रास्ते में नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों को रोककर मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन तथा जिला अधिकारी को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त किया

साथ -साथ उचित माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए जनपद की समस्याओं का समाधान करने का वायदा भी किया।

वही प्रदर्शनकारी अपने मांगों के समर्थन में तथा शासन प्रशासन के विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचने का प्रयास कर रहे

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा की लगातार कृषि लागत बढ़ रही है और फसलों के दाम नहीं बढ़ाये जा रहे हैं जिसके कारण किसान कंगाल हो रहा है गन्ना उत्पादन लागत बढ़ने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा रही है पेराई सत्र 2025- 26 हेतु गन्ना मूल्य ₹450 प्रति कुंतल घोषित करने की मांग किया

कहा कि जनपद अयोध्या में वर्ष भर में 8 माह मेला लगता रहता है तथा अति विशिष्ट लोगों का आगमन होता रहता है जिसके कारण जिला प्रशासन व्यस्त रहता है और आम जनता व किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

इसलिए अयोध्या धाम मेला प्रशासन का अलग से गठन होना चाहिए

अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की मानीटरिग प्रतिमाह होनी चाहिए मध्यांचल सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बहुत अधिक बिल आता है फर्जी रीडिंग होती है जिसका लगाया जाना उचित नहीं है सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेती हेतु बिजली फ्री करती है तब मीटर लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है।

साथ -साथ जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे ने कहा कि दबंगों द्वारा ग्राम समाज की आरक्षित भूमियों पर अवैध कब्जा किया गया है जिसके कारण ग्राम समाज का हित नहीं हो पा रहा है और जिला प्रशासन अवैध कब्जा नहीं हटवा रहा है।

वही जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा ने आलू की उन्नतशील बीज F1 उपलब्ध कराने तथा छुट्टा जानवरों को गौशालाओं में जमा करने की मांग किया।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि जनपद अयोध्या में कीमती जमीनों का भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है जो देश हित में तथा किसान के हित में नहीं है भूमि अधिग्रहण को रोका जाए देश हित में यदि आवश्यक हो तो किसानों की मर्जी से ही भूमि अधिग्रहण किया जाए।

भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी सिद्धू भारती की संक्रमणिय भूमि पर थाना खंडासा की पुलिस द्वारा अनाधिकार मकान निर्माण को रोकने को लेकर 24 अक्टूबर को थाना खंडासा घेराव का निर्णय लिया गया है।

प्रदर्शन में फरीद अहमद, भोला सिंह टाइगर, रवि शंकर पांडे ,महेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, जगदीश यादव, राम सुमेर भारती, राम बचन भारती, प्रेम शंकर वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, मन्शा राम वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, सती प्रसाद वर्मा, जगन्नाथ पटेल, चंदू भाई पटेल ,विवेक पटेल, बाबूराम तिवारी, राम अवध किसान, कृष्ण प्रसाद वर्मा, रविंद्र मौर्य ,शहजादी बेगम, रामवती, लालमति देवी ,राजू निषाद ,विजय प्रकाश, राहुल वर्मा, रामदीन, सहित भारी संख्या लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *