February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा कार्यालय पर नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई, 2027 में प्रदेश सपा सरकार बनाना ही नेता जी को होगी सच्ची श्रद्धांजलि :- पवन पांडेय

1 min read
Spread the love



अयोध्या
जिला सपा कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर जिला और महानगर कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन और कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नरायन पांडेय पवन ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक महान नेता थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम किया। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को एक नई दिशा दी। और समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में काम किया। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए समाज की सेवा करेंगे और उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। आने वाले 2027 के चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों को जिता कर प्रदेश समाजवादी पार्टी सरकार बनाना ही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1967 में की, जब वह पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद, उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार राजनीति में सक्रिय रहे। 1992 में नेता जी ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की, जो आज लोकसभा में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। नेता जी भारत के रक्षा मंत्री बने और सैनिकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। दलित, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों, गरीब, शोषित, वंचितों के उत्थान के लिए नेता जी ने अनेक ऐतिहासिक काम किए। नेता जी को को मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों को अपनाकर देश और समाज की सेवा करेंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम ने किया। कार्यक्रम को जिला महासचिव बख्तियार खान,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पूर्व प्रमुख राम अचल यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, शावेज़ जाफरी, मो हलीम पप्पू,डॉ अवधेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, आकिब खान, राम जी पाल, ओपी पासवान, ललित यादव,अपर्णा जायसवाल, श्रीचंद यादव, जय सिंह यादव, समरपाल सिंह यादव, आनंद सिंह मिंटू, अली सईद खान, शिवकुमार यादव, गोविंद विश्वकर्मा, प्रवीण राठौर, सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *