पुलिस टीम व बदमाशों में हुई मुठभेड़ में शातिर इनामी अपराधियों को लगी गोली इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min readकप्तान संजय कुमार के मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम शातिर इनामी अपराधियों को “फुटबॉल पर किक” की तरह मार गिरा रही या मुठभेड़ में घायल कर जेल भेज रहे
थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम के तेजतर्रार उपनिरीक्षक राहुल कुमार व उनकी टीम ने जान पर खेलकर 10 हजारी इनामी अपराधी को आमने सामने की मुठभेड़ में घायल कर भेजा जेल
मुज़फ्फरनगर

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस ने बदमाशों को कहीं भी अपराध करने का मौका नहीं दिया है बदमाशों के हर प्रयत्न को विफल किया हुआ है तथा पुलिस ने अपनी ताकत का एहसास कराया तथा वही बदमाशों की मनोवर्ती को देखते हुए पुलिस अब कहीं भी कोई शीतलता या कोताही नहीं बरत रही है बल्कि उन्हें उन्ही के अंदाज में उनको जवाब देती है तो वहीं शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चौधरी वे उनकी टीम की इनामी अपराधियों के साथ मुठभेड़ शैली सराही जा रही है व उनके जलवे देखते ही बन रहे हैं जब भी कोई अपराधी कोई घटना को अंजाम देता है उसको “फुटबॉल पर किक” की तरह मार गिरा रहें या मुठभेड़ में घायल कर जेल भेज रहे हैं ओर आज भी थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उपनिरीक्षक राहुल कुमार एवं उनकी टीम ने दौराने पुलिस मुठभेड़ अन्तर्जनपदीय स्तर का 01 शातिर वांछित चोर अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित था वे जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी, भौराकलां एवं शाहपुर पर पंजीकृत 05 अभियोगो में अभियुक्त वांछित चल रहा था वही
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने 01 होण्डा साईन मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र भी किए बरामद तथा वही गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी हैं जिसके खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण-आज थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति वे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग दौरान 01 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा पुलिस टीम को देखकर तेजी से पीछे मुड़कर कुटबा रजवाहे की पटरी पर भागने लगा । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया । कुछ दूर जाकर उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण पलड़ी बाईपास पर ट्यूबवेल के पास अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेजं में घुस आत्मरक्षार्थ सीक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश फिरोज पुत्र रियाजुल (बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फिरोज पुत्र रियाजुल निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद थाना सरधना जनपद मेरठ है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने 01 होण्डा साईन मोटरसाइकिल नं0 DL65T9704 ।(घटना में प्रयुक्त) वे 01 तमंचा मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया हैं।नोट- घायल गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज उपरोक्त अन्तर्जनपदीय स्तर का 01 शातिर एवं चोर प्रवृत्ति का अपराधी है जो थाना तितावी पर पंजीकृत 1. मु0अ0स0- 244/25 धारा 303(2) बीएनएस, 2. मु0अ0स0 237/25 धारा 303(2) बीएनएस, थाना शाहपुर पर पंजीकृत 3. मु0अ0स0- 277/25 धारा 303(2)/ 317(2) बीएनएस तथा थाना भौराकलां पर पंजीकृत 4. मु0अ0सं0 मु0अ0स0 87/25 धारा 305(1)/331(4) बीएनएस, 5. मु0अ0स0 96/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राहुल कुमार व हे0का0 रोहताश कुमार, का0 शिवम यादव,का0 प्रशान्त कुमार,का0 मो0अलीम शामिल रहें।
