विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
1 min readग्रामीण सेवा शिविर 2025
11 अक्टूबर को जिले के
धौलपुर,

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
इन ग्राम पंचायतों में होगा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को उपखण्ड धौलपुर की ग्राम पंचायत मढ़ाभाऊ के अटल सेवा केन्द्र में, फिरोजपुर के नव सृजित पंचायत भवन में, उपखण्ड बाड़ी की ग्राम पंचायत गढ़ी खिराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, सिंगोरई के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बसेड़ी की ग्राम पंचायत गुर्जा के अटल सेवा केन्द्र में, बरई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत दिहौली एवं फरासपुरा के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत झीलरा एवं मढ़ा कांकौली के अटल सेवा केन्द्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कर उन्हें सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
यहां होगा शहरी सेवा शिविरों का आयोजन
शहरी सेवा शिविर-2025 के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविर के अन्तर्गत नगर परिषद धौलपुर में 11 अक्टूबर को वार्ड संख्या 44, 45, 46, 47 का एवं 13 अक्टूबर को वार्ड संख्या 48, 49, 50 का गड़रपुरा स्कूल धौलपुर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
