February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एडीजे रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण के दौरान बंदियों के प्रकरण एवं कारागृह द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

एडीजे रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बंदियों के प्रकरण एवं कारागृह द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने जिला कारागृह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं भोजन, आवास, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सीय सुविधाओं व रसोईघर इत्यादि का जायजा लिया तथा कारागृह में निरुद्ध बंदीगण से वार्ता कर उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *