February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिलावट खोरों की खैर नहीं, खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्यवाही, नष्ट करवाया 2 क्विंटल दूषित मावा, 80 लीटर घी भी किया सीज

1 min read
Spread the love

त्यौहारी सीजन में मिलावट खोरों की खैर नहीं
खाद्य सुरक्षा दल की बड़ी कार्यवाही, नष्ट करवाया 2 क्विंटल दूषित मावा, 80 लीटर घी भी किया सीज

धौलपुर

त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। खाद्य सुरक्षा टीम लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर खराब और दूषित पदार्थों को नष्ट करने की कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत धौलपुर में 200 किलो बदबूदार मिलावटी मावे को नष्ट करवाया गया दरअसल पुराना बस स्टैंड से टेंपो द्वारा मिलावटी मावा बाड़ी जा रहा था। जिसे बीच में रुकवाकर जांच की गई तो ड्राइवर बताया कि हरिओम बाबा भंडार का मावा बाड़ी जा रहा है, जांच करने पर मावा बदबूदार मिलावटी प्रतीत हुआ नमूना लेकर के 200 किलो मावा गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया गया। उसके पश्चात टीम द्वारा राजाखेड़ा में जैन डेयरी से घी का नमूना लिया साथ ही 80 किलो घी को सन्देह के आधार पर सीज किया गया। उसके पश्चात जैन मिष्ठान भंडार से गुजिया तथा गुप्ता मिष्ठान भंडार से गुजिया का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *