शिशु स्वास्थ्य संस्थान जिला चिकित्सालय में स्थित पालना गृह तथा राजकीय संप्रेषण एवं बाल गृह में स्थित पालना गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण
1 min readसचिव रेखा यादव ने श्री केसर महारानी मैमोरियल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान जिला चिकित्सालय में स्थित पालना गृह तथा राजकीय संप्रेषण एवं बाल गृह में स्थित पालना गृह का किया आकस्मिक निरीक्षण
धौलपुर,
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा श्री केसर महारानी मैमासेरियल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान जिला चिकित्सालय में स्थित पालना गृह का निरीक्षण किया। साथ ही राजकीय संप्रेषण एवं बाल गृह में स्थित पालना गृह का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री केसर महारानी मैमोरियल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जिला चिकित्सालय में एक पालना गृह संचालित मिला। पालना गृह निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित हो रहा है। हॉस्पीटल इंचार्ज ने बताया कि पालना गृह में 1 जनवरी 2024 से आज तक एक भी बच्चा नहीं छोड़ा गया था। निरीक्षण के दौरान पालना गृह में कोई भी बालक उपस्थित नहीं मिला एवं पालना गृह के पास ही कुपोषित उपचार केंद्र भी उपस्थित है। निरीक्षण दौरान हॉस्पीटल इंचार्ज ने बताया कि अगर कोई बालक छोड़कर जाता है तो उस पालना गृह में दो मिनट के अंदर घंटी बज जाती है एवं पालना गृह में कोई भी सीसीटीवी उपलध नहीं है जिस कारण बच्चा छोड़ने वाले की जानकारी गुप्त रहती है और अगर कोई बच्चे को पालना गृह में छोड़ते हैं तो हॉस्पीटल में उस बच्चे को जैसी भी जरूरत है इलाज के लिए हो तो बच्चे का इलाज किया जाता है इलाज की जरूरत नहीं होने पर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया जाता है एवं इंचार्ज ने बताया कि अतिकुपोषण बच्चों का भी फ्री में इलाज किया जाता है जिसमें उन बच्चों को भोजन, पानी, नाश्ता फ्री में दिया जाता है साथ ही अगर उनकी मां वहां रहना चाहती हो तो उनकी मां को प्रतिदिन 225 रुपए भी दिए जाते है। इसी प्रकार राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में एक पालना गृह संचालित है। पालना गृह निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित हो रहा है। पालना गृह इंचार्ज ने बताया कि पालना गृह में 1 जनवरी 2024 से आज तक एक बालिका शिशु प्राप्त हुई थी जिसका केन्द्रिय दत्तकग्रहण विनिमय अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि में दत्तकग्रहण में दिया जाकर पुनर्वास कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पालना गृह, गार्ड़ रूम में स्थित था एवं इंचार्ज ने बताया कि पालना गृह में अगर कोई बच्चा छोड़ जाता है तो पालना गृह में घंटी बज जाती है जो कि राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह में स्थित गार्ड रूम में स्थित है। निरीक्षण दौरान घंटी खराब पाई गई।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

