हर बर्ष की तरह इस शारदीय नवरात्र के समाप्त होने पर के बाद नौ दुर्गा पूजा आराधना
1 min readया देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
देवी मां के जयघोष के बीच मूर्ति विसर्जन में उमड़ी जन सैलाव
दोस्तपुर /सुलतानपुर
हर बर्ष की तरह इस शारदीय नवरात्र के समाप्त होने पर के बाद नौ दुर्गा पूजा आराधना करते हुए बीत गए हैं कल रविवार की शाम को रखें गये पूजा पंडालों में हवन पूजन करके टैक्टर,पिकप, पर स्थापित कर दिया गया है। सभी मूर्तियां दोस्त पुर चौक से लेकर ब्लॉक चौराहे तक सुरक्षित वहन पर खड़े कर दिए हैं। सोमवार को शाम को पंडा टोला बभनईया पूरब व पश्चिम ब्लॉक चौराहे आदि सैकड़ौ मूर्ति को शाम को शाहीपुत के बगल बने तालाब में विसर्जित किया जायेगा। उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, थाना अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार सिंह, एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएससी बल एवं सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए सी सी टीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। जिससे शान्ति पूर्वक मूर्ति विसर्जन किया जा सके। प्रदीप दूबे, रमाशंकर पाठक, रामलीला कमेटी के प्रवीण तिवारी, विक्की मिश्रा,विशू मिश्रा,शीबू मिश्रा आदि नगर पंचायत सम्मानित नागरिक लोग मौजूद रहे।

