संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है :- एआईसीसी पर्यवेक्षक अनिल चौधरी
1 min readधौलपुर राजस्थान।

संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है- एआईसीसी पर्यवेक्षक अनिल चौधरी
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
जिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सैंपऊ रोड स्थित हिना रिसोर्ट में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आईसीसी के पर्यवेक्षक दिलीप चौधरी ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत समीक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षता पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दिलीप चौधरी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता एवं सक्रियता को बढ़ावा देना था बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई और आगामी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अनिल चौधरी ने संगठन सृजन अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले में आगामी दिनों में विभिन्न ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएगी इन बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जाएगा दिलीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूत ही पार्टी की सफलता का आधार है हमें जमीन स्तर के हर कार्यकर्ता को जोड़ना होगा ताकि हमारी आवाज आम जनता तक पहुंच सके उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों ,न्याय, समानता एवं सेवा को मजबूती से अपनानें पर बल दिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक दिलीप चौधरी ने राजस्थान राज्य संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत धौलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता की और संगठन सृजन अभियान 2025 की जानकारी दी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब कमर खासकर मेहनत करनी होगी जिला प्रभारी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अजीत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान का मकसद जमीनी स्तर के हर कार्यकर्ता को जोड़ना है ताकि हमारी आवाज आम जनता तक पहुंच सके यह अभियान न केवल संगठन को मजबूत करेगा बोल के आम जानकी समस्याओं को हल करने में भी सहायक सिद्ध होगा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव साजिद खान ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा जिस से पार्टी और संगठन मजबूत हो सके जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कई संगठन सूजन अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता बंधु अपनी राय स्पष्ट रूप से पर्यवेक्षक को दें और जिले की समस्याओं से भी अवगत कराये अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले में कांग्रेस मजबूत है और आगे भी आगामी चुनावो में पार्टी मजबूती के साथ अपना प्रदर्शन करेगी विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सभी को एक जुट होकर कार्य करना होगा जिस से की पार्टी और संगठन जमीनी स्तर पर मौजूद हो सके बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान संगठन की मजबूती का आधार है और इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक जुट होकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करें बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री, विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत परमार, प्रदेश सचिव अमित मुद्गल, धर्मेंद्र शर्मा सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित पूर्व प्रधान लखन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये संगठन सृजन अभियान की बैठक से पूर्व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद तिवारी पूर्व राज्यसभा सदस्य अस्क अली टांक एवं जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में हुई भीषण दुर्घटना एवं दुखद घटना पर मृतक आत्माओं की शांति के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की इस इस अवसर पर प्रधान धीर सिंह कंसाना ,प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाड़ी की रामेंद्र मीणा, कांग्रेस सेवादल सचिव अभिषेक यादव, मनिया ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पोसवाल, सैंपऊ ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, बसेड़ीत ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र परमार, सरमथुरा ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर मीणा, राजाखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर निषाद, धौलपुर ब्लाक अध्यक्ष उमर फारूक, ग्रामीण अध्यक्ष सिबबू लोधा, पूर्व प्रधान मोनू यादव पूर्व सभापति कमल कंसाना महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शिवहरे ,शालिनी शर्मा, रोशनी शिव हरे ,शबनम खान, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ,महासचिव सरपंच वीरेंद्र सिंह जादौन ,पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि नागेश कुशवाहा, राजेश सिकरवार पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार भारद्वाज, महासचिव योगेश शर्मा, अनिल अरेला, लखन यादव ,अभिषेक यादव अभिषेक सक्सेना ,उपसभापति पूर्व इसरार खान लकी फारुकी, सत्यवान बैसला, संतोष त्यागी, रोहित मुद्गल, पार्षद सद्दाम खान, पार्षद विवेक शर्मा ,जीतू कंसाना ,संदीप कंसाना जिले भर के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन कांग्रेस प्रवक्ता धनेश जैन ने किया समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
