February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्नी ने सिलबट्टे से कूंचकर पति की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार हुआ खुलासा

1 min read
Spread the love

न ड्रम और ना ही पहाड़ का लिया सहारा , इस बार एक पत्नी ने सिलबट्टे से कूँचकर पति की कर दी हत्या ,पूरी रात शव के साथ बैठी रही

वाराणसी

जहाँ के बादशाह बाग में स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले शिक्षक दानिश रजा की हत्या हो गई , हत्या निर्मम थी , चेहरे पर मसाला पिसने वाले बट्टे से कई प्रहार किया गया था , जिससे दानिश की मौत हुई , सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच की , और शक की सुई पत्नी पर जा कर टिकी , पूछताछ हुआ तो मामला सामने आया।

दानिश की शादी रुबीना से हुई थी , रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , रुबीना ने पूछताछ में बताया कि वो दानिश से बहुत परेशान थी , दानिश उसे प्रताड़ित करता था , मारना -पीटना और गलत काम के लिए दबाव डालना उसकी आदत बन चुकी थी , कई बार परिवार वाले से शिकायत की ,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

रुबीना के अनुसार बृहस्पतिवार की रात भी हम दोनों में लड़ाई हुई और फिर उसने इस हत्या की अंजाम दिया , दानिश जब सो रहा था तब रुबीना ने घर में रखे हुए मसाला के बट्टे से उस पर प्रहार करना शुरू कर दिया ,जिससे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद रुबीना पूरी रात अपने शौहर दानिश के शव के साथ बैठी रही , इस दौरान उसके बच्चे भी साथ थे और जब सुबह हुई तो दानिश के हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई।

इस पूरे घटना में रुबीना का कोई प्रेम प्रसंग सामने नहीं आया , यह घटना रुबीना ने पति से परेशान होने के बाद ही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *