February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज मे मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मां शारदा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, चीखड़ी तथा डा. बृजभूषण मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज, विष्णु नगर में छात्राओं को महिला सुरक्षा, शासन की योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सोनाली गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इन नंबरों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

उपनिरीक्षक ने छात्राओं को निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने और बेझिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला अपराध से बचाव, साइबर क्राइम की रोकथाम और आत्मरक्षा के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं रुचि पटेल, पूजा पाठक, अनु वर्मा, पूजा यादव, अंशिका पांडे, सविता तिवारी, नैंसी पांडे, कीर्ति यादव, श्वेता भारती, एकता अग्रहरि, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, मुख्य आरक्षी धनंजय पटेल, महिला आरक्षी मोनिका गुप्ता तथा आरक्षी राजेश कुमार जुरैल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *