February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीता उपवन में साफ सफाई कर गोमती मित्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पश्चात निकलने वाली विसर्जन शोभायात्रा के सीता कुंड धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं के सीता उपवन भ्रमण की संभावना के मद्देनजर गोमती मित्रों ने साप्ताहिक श्रमदान के दिन सीता उपवन की साफ सफाई की,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:30 बजे तक सीता उपवन व पूरे सीताकुंड धाम परिसर की साफ सफाई के साथ समाप्त हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने नगर वासियों को आश्वस्त किया कि सीता कुंड धाम पहुंचने पर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सहयोग की भी अपील की,वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता का ध्यान रखने का निवेदन किया,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने बताया की विसर्जन शोभा यात्रा के सीताकुंड धाम पहुंचने से समाप्त होने तक भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
श्रमदान में संरक्षक रतन कसौंधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,राम क्विंचल मौर्य,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,राकेश सिंह दद्दू,रामू सोनी,अजय प्रताप सिंह,आलोक कुमार तिवारी,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,सच्चिदानन्द सिंह सोनू,श्याम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *