March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सम्पूर्ण समाधान हुआ संम्पन्न , सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 98 शिकायतों के सापेक्ष 7 शिकायतों का हुआ निस्तारण

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर में सम्पूर्ण समाधान हुआ संम्पन्न , सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 98 शिकायतों के सापेक्ष 7 शिकायतों का हुआ निस्तारण

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अनुरुद्ध प्रताप सिंह, एस पी ग्रामीण बलवंत चौधरी,उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के साथ शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 98 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की जिसमें मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण कराया गया ,चल रहे समाधान दिवस में करीब 11 बजे एस पी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी पहुंचे और लोगों की शिकायतों को सुना।
चल रहे समाधान दिवस में डीह भरती निवासी राजकुमार ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए चक मार्ग संख्या 212 से गया दत्त पुत्र जगदंबा द्वारा लगाए गए सफ़ेदा के पेड़ को हटवाने व पूरा चकमार्ग खाली करने की शिकायत 15 वर्षों से बराबर कर रहा हूं परंतु राजस्व विभाग द्वारा आज तक चकमार्ग संख्या 212 से सफेदा का पेड़ नहीं हटवाया गया। और गयादत्त पुत्र जगदंबा द्वारा सरकारी नाली से चार पेड़ गूलर का 9 अगस्त को बेच दिया गया जब मैंने कहा तो उन्होंने मुझे बताया कि इसी के बाद सफेदा भी कटवा लूंगा परंतु आज तक सफेदा का पेड़ नहीं हटवाया गया। गया दत्त द्वारा सरकारी नाली का ईंट लगभग 1500 के ऊपर निकाल लिया गया जो मौके पर छुपाया गया है। शिकायत कर्ता ने मांग की सरकारी गुलर काटने व सरकारी ईंट उखाड़ने का आदेश किसके द्वारा किया गया। इस पर अपर जिला अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने टीम गठित कर एक महीने के अंदर सारे चक मार्ग को खाली कराकर खंड विकास अधिकारी को हैंड वोबर कर दे।

शिकायतकर्ता पवन शुक्ला निवासी वंशीधर शुक्ल ने प्रार्थना पत्र देते हुए बक्चुना से कामाख्या धाम को जाने वाली सड़क पर गांव वालों को निकलना मुश्किल हो गया है तथा सड़क लगभग टूट गई है बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं मोटरसाइकिल व साइकिल से चलना मुश्किल हो गया है जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क को तत्काल बनवाने की मांग की है।
शोभित राम निवासी झबरा पूरे मठिया मैं शिकायत की है की राशन कार्ड ऑनलाइन करवाने के बावजूद नाम दर्ज नहीं हो रहा है नाम जुड़वाने की मांग की है।
आशा देवी निवासी झबरा मठिया मैं अपनी शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए उचित दर विक्रेता ने चार माह पूर्व राशन कार्ड अपने पास जमा कर दिया और अंगूठा लगवाने के बाद कभी राशन देते हैं और कभी नहीं देते हैं जुलाई माह का राशन दिया बीते माह अगस्त, सितंबर का राशन नहीं दिया गया राशन मांगने पर टाल मटोल करके बहला दिया जाता है उन्होंने पिछला राशन दिलवाने की मांग की है। तहसील समाधान दिवस के समापन के दौरान अपर जिला अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह शिकायत कर्ता के निस्तारण को गुणवत्तापूर्ण और स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए समाधान करें। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आइजीआरएस का फीडबैक लेते हुए संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई और अपने में सुधार करने की नसीहत दी वहीं कुछ विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया
इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा, खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्र, खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर हरिश्चंद्र सिंह हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्र,एसडीओ विद्युत मनोज मौर्य सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *