March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक टीम के द्वारा ग्राम भरखरी में जरूरतमंदों को किया गया बृहद,कपड़ा ,किताबें,जूते चप्पल,घड़ी,पर्स आदि का वितरण

1 min read
Spread the love


बांदा

प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के शाखा प्रमुख खुटला महेंद्र पाल के नेतृत्व में,समाजसेवी ग्राम भरखरी विकास पाल और लाला भाई के सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि का वितरण ग्राम भरखरी ब्लॉक बड़ोखर बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और सदस्य निहाल खान के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा, महिला महामंत्री रिया खान, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य निहाल खान, शहाना खान,जगदीश श्रीवास, अनम खान आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *