February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वोट चोरी से देश के लोकतंत्र व संविधान को है बड़ा खतरा :- अभिषेक सिंह राणा

1 min read
Spread the love

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर, बैठक कर लोगों को कर रही जागरूक

वोट चोरी से देश के लोकतंत्र व संविधान को है बड़ा खतरा: अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस जनपद में पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र के नागरिकों को जागरूक करने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को जनपद के प्रतापपुर कमैचा व लंभुआ ब्लॉक में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। दोनों ब्लॉकों की बैठक में ब्लॉक व विधानसभा प्रभारियों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश में हो रही बड़े पैमाने पर वोट चोरी के खिलाफ क्षेत्र की जनता में जागरूकता लाने से ही देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। वर्तमान समय में चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिलकर आपके मताधिकार का चोरी कर रहे हैं जिसका खुलासा कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ किया है। भाजपा और चुनाव आयोग का कथित गठजोड़ देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए बड़ा खतरा है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश में हो रही वोट चोरी को रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान मुहिम की शुरुआत की है, और इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र के नागरिकों से हस्ताक्षर जुटाने की जरूरत है जिसे चुनाव आयोग और महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी और किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा लगन के साथ गांवो में जाकर लोगों को जागरूक करें और उनसे फार्म पर ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर जुटाने का प्रयास करें। इस मौके पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी के अलावा सलाउद्दीन हाशमी, सियाराम तिवारी, जयप्रकाश पाठक, अतहर नवाब, चंद्र भान सिंह चुन्ना, देवेंद्र पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, रणवीर सिंह, रामेश्वर दुबे, प्रेमचंद शर्मा, संजय सिंह, राकेश कुमार, अनिल सिंह, लालमन तिवारी, सियाराम वर्मा, राजदेव पाल, ओमप्रकाश चौहान, अरविंद कुमार पांडे, विजय शंकर मिश्रा, राकेश यादव, बब्बन यादव, राजेश पाठक, मो अनवर, वही प्रतापपुर कमैचा की बैठक में सुरेंद्र मिश्रा एडवोकेट, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह , अरुण तिवारी सेवादल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष वर्मा,जियालाल भारती, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह, जयप्रकाश ,अवधेश मिश्रा , रमेश जायसवाल, मोहम्मद सुल्तान, श्रीराम यादव, मो निजामुद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।


यूथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जिले में यूथ कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता जिले के विभिन्न कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थाओं में पहुंचकर वोट चोरी के खिलाफ लोगों को जागरुक किया, तो वहीं कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थाओ में उपस्थित छात्रों ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मानस तिवारी ने कहा कि देश में वोट चोरी की सरकार चल रही है जिसका पालनहार चुनाव आयोग है। वहीं उन्होंने वोट चोरी को रोकने के लिए लोगों से हस्ताक्षर अभियान की इस मुहिम में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित तिवारी के नेतृत्व में राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इसमें काफी संख्या में लोगों ने आकर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिवम पांडेय, ऋतिक तिवारी, आकांक्षा पांडे, स्वाति तिवारी, आस्था तिवारी, एकता मिश्रा, अलका यादव, कुलदीप यादव, अनुराग यादव, रोहित जायसवाल, मोहित गुप्ता, मोहित जायसवाल, प्रतिष्ठा रावत, अभय सिंह शुभम यादव, अनुराग तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *