February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस टीम द्वारा रात्रि में अवैध गांजे की पकड़ी बड़ी खेप सप्लाई करने वाले तीन अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अवैध गांजा सप्लाई के धंधे पर पौड़ी पुलिस का प्रहार रात्रि में अवैध गांजे की बड़ी खेप सप्लाई करने वाले 03 गांजा तस्कर धर दबोचे।

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 60.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर वाहन को किया गया सीज।

थानाध्यक्ष थलीसैंण श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दैनिक सघन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान रात्रि के समय बैजरो पुल पर एक वाहन वेगनार) की चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान वाहन में से कुल 05 प्लास्टिक के कट्टे जिनमें कुल 60 किलो 418 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिस पर वाहन चालक (उम्र 24 वर्ष), निवासी- नजीबाबाद के द्वारा अवैध रूप से गांजे का परिवहन करते हुए पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे दो अन्य साथी (उम्र 29 वर्ष) निवासी-पुरनपुर बढापुर बिजनौर व अन्य निवासी-बिजनौर, रास्ते में ही रूक गये हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित की और दोनों आरोपियों को तलाशकर मौके पर पकड़ लिया। जिसके पश्चात प्रभारी तहसीलदार धुमाकोट/बीरोंखाल को मौके पर बुलाया गया जिनके समक्ष बरामद गांजे को विधिवत सील किया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0-22/2025, धारा- 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त तीनों गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *