February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग एवं लंबित प्रकरणों व पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा बैठक

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।


पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर की लंबित प्रकरणों एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा, नये कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन, आगामी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर लंबित प्रकरणों, जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की एवं पुलिस मुख्यालय, रेंज व जिला स्तर से चलायें जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा की एवं आगामी त्योहारों करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा आदि को शांत पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ई साक्ष्य, ई सम्मन, ई एफआईआर, अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने, प्रकरणो में चालान एफ आर की स्थिति, केस आफिसर स्कीम में चयनित केसों की थाना वाइज समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पिछले वर्षों की तुलना में जिले में अपराध प्रबंधन एवं इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। गंभीर प्रकृति के अपराधों को शीघ्र खुलासा करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर थानों के माध्यम से अधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जिले में महिला अत्याचार व कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों में कमी लाने एवं‌ नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही गंभीर श्रेणी के प्रकरणों की थाना वाइज समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त धौलपुर मुनेश मीणा, वृताधिकारी वृत्त मनियां राजेश शर्मा, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ अनूप सिंह, वृताधिकारी वृत्त बाड़ी महेन्द्र कुमार व वृताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा सहित ज़िले के सभी थानों के थानाधिकारी गण उपस्थित रहें|

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *