March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिवक्ताओं ने कचहरी का काम ठप कर अयोध्या कोतवाल के निलंबन की मांग, सोमवार को कोतवाली घेराव की चेतावनी

1 min read
Spread the love

अयोध्या में वकीलों का अल्टीमेटम कचहरी का काम ठप कर अयोध्या कोतवाल के निलंबन की मांग, सोमवार को कोतवाली घेराव की चेतावनी


अयोध्या।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अधिवक्ता आलोक सिंह पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को अयोध्या कचहरी परिसर में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध के चलते बार एसोसिएशन ने कचहरी का सारा कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। वकीलों के प्रदर्शन के कारण समूचे कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बार एसोसिएशन के आह्वान पर स्टांप वेंडरों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं, जिसके चलते कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई और सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान उठाना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान बार अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह और पूर्व अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। वकीलों की मुख्य मांग है कि कोतवाली अयोध्या के प्रभारी मनोज शर्मा को तत्काल निलंबित किया जाए। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निलंबन नहीं हुआ, तो सोमवार को वकीलों द्वारा कोतवाली का घेराव किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता या दुर्व्यवहार होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है। इस विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता बोनी सिंह, विभांशु सिंह, कौसलेन्द्र सोनकर, रोहित सिंह, शिवदयाल, सिद्धार्थ श्रीवास्तव समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मालूम हो कि अधिवक्ता आलोक सिंह को गोली मारने वाला आरोपी पहले ही पुलिस कस्टडी में है। वहीं, घायल अधिवक्ता आलोक सिंह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाजरत हैं और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। वकीलों ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *