रुदौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन ने लगाया आरोप, आशाओं ने जान से मारने की धमकी,थाने में दी तहरीर
1 min readअयोध्या

जिले के सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब रुदौली सीएचसी की अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन को कुछ आशाओं ने जान से मारने की धमकी दी और उन्हें ऑपरेशन थिएटर में बंद कर दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान के निर्देश पर डॉ. फातिमा सोहावल सीएचसी पहुंची थीं,जहां उन्हें तीन गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन करना था। लेकिन ऑपरेशन से पहले ही कुछ आशाओं ने रास्ता रोका गया। डॉ फातिमा का आरोप हैं कि जैसे ही वह ओटी में पहुंचीं, दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। अंदर मौजूद ओटी स्टाफ भी दहशत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉ. फातिमा ने तत्काल एसडीएम सोहावल, सीएमओ और जिलाधिकारी को फोन पर सूचित किया। कुछ देर बाद प्रशासन और पुलिस के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया।
डॉक्टर फातिमा हसन का कहना है कि आशाओं को एक स्थानीय व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, जो पहले भी उन्हें अपशब्द और धमकियां दे चुका है।
“मैं बेहद डरी हुई हूं। मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए यही लोग जिम्मेदार होंगे— डॉक्टर फातिमा हसन
आशा बहुओं के खिलाफ डॉक्टर फातिमा ने रौनाही थाने में दिया तहरीर
तीन आशाओं पर दर्ज होगा मुकदमा और जाएगी नौकरी सोहावल chc में तैनात अधीक्षक डॉ फातिमा के साथ आशाबहुओ ने किया है अभद्रता और अमर्यादित आचरण।
