February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गांव में लगा गंदगी का अंबार, सफाई कर्मचारी नदारद, साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या

विकासखंड के ग्राम पंचायत जोहन के श्रवणपुर गांव में प्राथमिक सुविधाओं का अभाव है। यहां सरकार द्वारा नालियां तो बनाई गई हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक साल से कोई सफाई कर्मचारी गांव में सफाई के लिए नहीं आया है। गांव में जगह-जगह नालियां टूटी पड़ी हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। कई रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। गंदगी और जलभराव के कारण गांव में बीमारियां फैलने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोखू राम ने बताया कि सफाई कर्मचारी समय-समय पर गांव में सफाई के लिए आते हैं। हालांकि, ग्रामीण संजय मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, श्यामलाल, केसरी प्रसाद मिश्रा, सुनील पांडे, केश कुमार, राम जग और राम विशाल मिश्रा ने इस दावे का खंडन किया। उनका कहना है कि गांव में सफाईकर्मियों की कोई व्यवस्था नहीं दिखती।
ग्रामीणों ने मामले को लेकर पंचायत अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। एडियो पंचायत से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव की सफाई और नालियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। वे अब शासन-प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान संजय मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, श्यामलाल, केसरी प्रसाद मिश्रा, सुनील पांडे, कृष्ण कुमार, राम जग, राम विलास, शुभाकर मिश्रा, विजय, विनोद और गीतांजलि गौड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *