February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बचाव एवं राहत दल एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 35 वर्षीय व्यक्ति का शव को किया बरामद

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

पुलिस कन्ट्रोल रूम पुलिस थाना सैपऊ के अन्तर्गत विक्रमपुरा गांव के समीप बुधवार को पार्वती नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना राजस्थान कंट्रोल रूम जयपुर को मिलने पर मानसून सत्र 2025 में आपदा राहत एवं बचाव हेतु एसडीआरएफ सी कम्पनी भरतपुर की रिजर्व पुलिस लाईन जिला धौलपुर पर तैनात रेस्क्यू टीम सी-04 के प्रभारी हैड कानि0 ऊदल सिंह को अविलम्ब घटनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए। रेस्क्यू टीम प्रभारी 9 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ सायं 5ः40 बजे घटना स्थल पहुंचे। टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया। नदी की चौड़ाई 150 मीटर तथा गहराई 35 फीट है। टीम कमाण्डर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम के जवानों वेदप्रकाश, धर्म सिंह, राजवीर सिंह, गीतम सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र सिंह, मुरारी सिंह, अनूप तथा खैमसिंह ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट को तेज गति में चलाकर नदी के पानी को हिलाया। उसके बाद बांस, बिलाई, रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। सायं 7 बजे स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार सर्च ऑपरेशन सुबह तक स्थगित कर दिया गया। गुरुवार को रेस्क्यू टीम के द्वारा दिनभर पार्वती नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन के आदेशानुसार रेस्क्यू टीम सी-4 की सहायतार्थ जिला मुख्यालय पर तैनात अतिरिक्त रेस्क्यू टीम सी-03 प्रभारी हैड कानि0 हरप्रसाद के नेतृत्व में प्रातः 7ः30 बजे घटनास्थल पर पहुँची। दोनों रेस्क्यू टीमों ने मोटर बोट, बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। अथक परिश्रम तथा कड़ी मेहनत से रेस्क्यू टीमों को प्रातः 10 बजे घटनास्थल से 1 किलोमीटर की दूरी पर सफलता प्राप्त हुई। रेस्क्यू टीम ने पार्वती नदी में डूबे व्यक्ति सोनू पुत्र बंगाली कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम निसोरे का पुरा के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *