February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान


सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया निरीक्षण दौरान कोई भी बालिका वन स्टाप सेंटर पर उपलब्ध नहीं थी एवं उन्होंने वन स्टोप सेंटर में हिंसा पीड़ित महिलाओं से संबंधित सभी रजिस्टरों में दर्ज एंट्रियों को देखा। जिसमें एक बालिका मनियां की थी, रजिस्टर में 29 सितम्बर को उस बालिका की एंट्री नहीं पाई गई। वन स्टॉप इंचार्ज ने बताया कि सेंटर पर दो रजिस्टरों में एंट्री की जाती है। पहला रजिस्टर जिसमें आश्रयस्थल पर आई बालिकाओं, महिलाओं की एंट्री होती है और दूसरे रजिस्टर में पीड़िताओं के परिवार वालों की एंट्री की जाती है। निरीक्षण दौरान सचिव ने पिछले महिने रजिस्टरों में दर्ज एंट्रियों की जांच की, जिसमें इंचार्ज ने बताया कि 29 सितम्बर को एक बालिका निवासी प्रेरणा नगर की थी जो कि 18 वर्ष पूर्ण करने पर शादी करना चाहती थी एवं 30 सितम्बर को एक बालिका निवासी बसईसांवता की थी जिसका घरेलू हिंसा का प्रकरण था। दोनों बालिकाएं 1 अक्टूबर को वन स्टॉप सेंटर से अपने घर पर भेज दी गई एवं वन स्टॉप इंचार्ज ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में बालिकाओं और महिलाओं को अधिकतम 5 दिनों तक अस्थायी आश्रय की सुविधा उपलब्ध है। वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा, कानूनी सहायता व मानसिक परामर्श सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की एवं निरीक्षण के दौरान सचिव ने वन स्टोप सेंटर में तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि हर पीड़िता को आवश्यकतानुसार निशुल्क कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए साथ ही गर्मी व बरसात के मौसम को देखते हुए बचाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। सचिव ने सखी वन स्टोप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु सखी वन स्टोप सेंटर के स्टाफ को निर्देशित किया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सखी वन स्टोप सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सकें एवं उन्होंने बताया कि निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए वन स्टॉप सेन्टरा खुला हुआ है। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने एवं साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *