February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीण सेवा शिविर में पूरन तथा शिवचरण के वर्षों पुराने भूमि विभाजन की समस्या का हुआ निस्तारण

1 min read
Spread the love


धौलपुर, राजस्थान

भूमि किसी भी कृषक परिवार की सबसे मूल्यवान संपत्ति होती है परन्तु जब उसके स्वामित्य एवं हिस्सेदारी स्पष्ट नहीं हो तो, वह चिंता और असमंजस की स्थिति का कारण बन जाती है। हम दोनों भाई पूरन, शिवचरण पुत्रान नेकराम जाति बघेल निवासी बसईकारे इस स्थिति का सामना कर रहे थे। हमारी खातेदारी भूमि का विभाजन बहुत समय से लंबित था। दस्तावेजो की अपूर्णता तथा प्रक्रियाओ की जानकारी का अभाव इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी। परिणामस्वरुप बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान संभव नहीं हो पा रहा था। हम अपने आप को असहाय अनुभव कर रहे थे।
ग्राम पंचायत बसईकारे के अटल सेवा केंद्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिवर हमारे लिए वरदान साबित हुआ। हमने अपनी समस्या कैंप प्रभारी श्रीमती वर्षा मीणा उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को प्रस्तुत की जिसे उपखण्ड अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए श्रीमती दिप्ती देव तहसीलदार राजाखेड़ा को विभाजन करने के निर्देश प्रदान किए। तहसीलदार द्वारा मौके पर ही सम्बंधित भू अभिलेख निरीक्षक रमाशंकर झा व पटवारी किशोर कुमार को विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु आदेशित किया गया। भू अभिलेख निरीक्षक व पटवारी द्वारा विधिवत आवश्यक अभिलेखों की जांच कर बटवारा मौके पर ही ग्राम बसईकारे के खाता संख्या 28, 7174 एवं ग्राम बिचपुरी के खाता संख्या 77 में तैयार कर फैसला करवाया गया। तथा हमें ये भी समझाया गया कि विभाजन से स्वामित्य स्पष्ट होगा एवं भविष्य में विवादों की संभावना समाप्त होगी प्रत्येक हिस्सेदार को अपने अधिकार सुरक्षित रूप से प्राप्त होंगे। सम्पूर्ण राजस्व टीम के त्वरित व समन्विक प्रयासों से हमारी खातेदारी भूमि का वर्षों पुराना विभाजन आज एक ही दिन में संपन्न हो गया। यह हमारे लिए बड़ी राहत का क्षण था क्योंकि अब स्वामित्य पूरी तरह से स्पष्ट है और आगे आने वाली पीढ़िया में विवाद नहीं होगा सामजिक सौहार्द बना रहेगा। हम हृदय से मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते है तथा राजस्व प्रशासन के सभी अधिकारिओ व कर्मचारियों को धन्यवाद करते है जिन्होने संवेदनशीलता व सक्रियता के साथ हमारी समस्या का निवारण किया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *