जिलाधिकारी श्रीनिधि बीटी ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश
1 min readहाईवे के दोनों ओर निर्मित नालों को खुलवा कर करें सफाई- जिला कलक्टर
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, एनएचएआई अधिकारियों को दिए निर्देश
धौलपुर राजस्थान
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बुधवार को हाईवे पर जलभराव की समस्या का जायजा लेकर अधिकारियों को मौके पर बुला कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दरअसल हाईवे के किनारे जल भराव से आमजन को काफी परेशानियां हो रही थी। इसी के अंतर्गत जिला कलक्टर खुद मौके पर पहुंचे तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को साथ में लेकर मौका स्थिति देखकर तत्काल प्रभाव से सही करने के निर्देश दिए। मौका निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पीएचईडी द्वारा पानी फिल्टर के दौरान बची हुई सिल्ट और पानी को नाले में छोड़ दिया जाता था, जो की धीरे-धीरे करके नाले में जमा हो गई और नाला पूरी तरह से चौक कर दिया जिस कारण बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगा। उन्होंने निरीक्षण के एनएचएआई अधिकारियों को उनके द्वारा हाईवे के दोनों निर्मित नालों को खुलवा कर उनकी सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यवाहक नगर परिषद आयुक्त गुमान सिंह, सहित एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।

